Forum     

Go Back   Digit Technology Discussion Forum > Community > Tutorials
Register FAQ Calendar Mark Forums Read

Tutorials This section offers tutorials and How to's on just about anything related to computers and IT. Note: All tutorials are courtesy the posters and not verified by Digit

Closed Thread
 
LinkBack Thread Tools Display Modes
Old 13-03-2007, 03:33 PM   #1 (permalink)
Right Off the Assembly Line
 
Join Date: Jun 2006
Posts: 7
Thumbs up हिन्दी में ब्लॉगिंग कैसे करें

मित्रों ब्लॉगिंग आज किसी परिचय की मोहताज नहीं। ऑनलाइन डायरी के विचार से शुरु हुआ ब्लॉग आज अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बन चुका है। ब्लॉगिंग करने के लिए सबके पास अपने अपने कारण हैं पर यह तय है कि ब्लॉगिंग आज इंटरनैट पर सर्वाधिक प्रचलित गतिविधियों में से है।

इंटरनैट पर भारतीय ब्लॉगरों की बहुतायत है लेकिन अपनी भाषा हिन्दी में ब्लॉगिंग करने वालों की संख्या बहुत कम है। इसका कारण पर्याप्त जानकारी का अभाव है। बहुत से लोगों की समस्या तो हिन्दी टाइप करने को लेकर होती है। इसके अतिरिक्त कईयों को नेट पर हिन्दी ब्लॉगजगत के बारे में जानकारी ही नहीं। हो सकता है आपमें से कुछ ने आज तक कोई हिन्दी ब्लॉग देखा ही न हो, यदि ऐसा है तो यहाँ पर जाइए। मैं आपको इस विषय में संक्षेप में जानकारी देना चाहूँगा।

हिन्दी में ब्लॉगिंग क्यों की जाए
अपनी भाषा में लिखने का आनंद एकदम अलग है। मैंने नेट पर तीन साल बिताए पर बीता एक साल जब मैं हिन्दी ब्लॉगिंग से जुड़ा, ही मुझे सार्थक लगता है। हिन्दी ब्लॉगजगत में एक परिवार की तरह महसूस होता है, शीघ्र ही कई मित्र बन जाते हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई फायदे हैं जिन्हें आप हिन्दी ब्लॉग पढ़ना शुरु कीजिए फिर समझ पाएंगे।

हिन्दी में ब्लॉगिंग हेतु प्रक्रिया
» सबसे पहले जरुरत है एक अदद ब्लॉग बनाने की। इसके लिए Blogger एक बेहतरीन सेवा है। यहाँ सभी तकनीकी जन हैं अतः ब्लॉग कैसे बनाया जाए सब को मालूम ही है।

» ब्लॉग पर हिन्दी में लिखना।
हिन्दी टाइपिंग के लिए फोनेटिक IME के प्रयोग द्वारा टाइपिंग की जानकारी इस पोस्ट में दे चुका हूँ। इन टूल्स से आप ब्लॉग में भी लिख सकते हैं और अन्यों के ब्लॉग पर कमेंट भी कर सकते हैं।

» अपने ब्लॉग को रजिस्टर कराना।
अगला काम है अपने ब्लॉग को इन दो साइटों पर रजिस्टर कराना - नारद तथा हिन्दी ब्लॉग्स.कॉम ये दोनों साइटें सभी हिन्दी ब्लॉगों की फीड एक जगह दिखाती हैं जिससे पाठक नवीनतम पोस्टों की जानकारी लेकर आपके ब्लॉग तक पहुँचते हैं। यह चरण बहुत आवश्यक है क्योंकि हिन्दी ब्लॉगजगत में यही एक साधन है जिससे पाठक आपके ब्लॉग तक पहुँचते हैं।

इसके अतिरिक्त दो और साइटें हैं एक तो सर्वज्ञ विकी जिस पर हिन्दी टाइपिंग और ब्लॉगिंग के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। दूसरी परिचर्चा हिन्दी फोरम जिस पर हिन्दी टाइपिंग और ब्लॉगिंग के बारे में हर तरह की सहायता मौजूद है।

तो फिर कब आ रहे हैं हिन्दी ब्लॉगजगत में, यहाँ सभी आपके स्वागत को तैयार मिलेंगे। अगर तत्काल लिखना शुरु नहीं भी करना चाहते तो नारद पर आकर हिन्दी ब्लॉग पढ़ना शुरु करें। किसी भी मदद हेतु मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित लिंक्स
ब्लॉगर.कॉम
नारद - हिन्दी ब्लॉग एग्रीगेटर
परिचर्चा हिन्दी फोरम
सर्वज्ञ हिन्दी विकी
ई-पंडित : मेरा हिन्दी ब्लॉग

© कॉपीराइट २००७ श्रीश शर्मा। इस लेख का बिना पूर्व अनुमति के प्रकाशन वर्जित है। आवश्यकता पड़ने पर इसका लिंक अन्यत्र दे सकते हैं।

Last edited by Shrish; 13-03-2007 at 03:40 PM.
Shrish is offline  
Advertisements. Register and be a member of the community to get rid of them.
Advertisement

Old 13-03-2007, 10:12 PM   #2 (permalink)
Wise Old Crow
 
blueshift's Avatar
 
Join Date: Apr 2005
Location: Inside the Pixel
Posts: 1,227
Default Re: हिन्दी में ब्लॉगिंग कैसे करें

Dhanyawaad!
__________________
http://twitter.com/blueshift155
blueshift is offline  
Old 13-03-2007, 10:45 PM   #3 (permalink)
Learner
 
Kniwor's Avatar
 
Join Date: Sep 2005
Location: Chicago
Posts: 1,946
Default Re: हिन्दी में ब्लॉगिंग कैसे करें

धन्यवाद
__________________
http://kniwor.wordpress.com/
Kniwor is offline  
Closed Thread

Bookmarks

Thread Tools
Display Modes

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off
Trackbacks are On
Pingbacks are On
Refbacks are On



All times are GMT +5.5. The time now is 08:54 AM.


Powered by vBulletin® Version 3.8.7
Copyright ©2000 - 2012, vBulletin Solutions, Inc.

Search Engine Optimization by vBSEO 3.3.2